लखनऊ, अक्टूबर 5 -- राजधानी लखनऊ में गोमती के बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। लाखों लोग अपने ही घरों में कैद हो गए हैं। कई कॉलोनियों से पलायन हो रहा है। लोग घरों को बंद कर सुरक्षित ठिकानों की ओर जा रहे हैं। प्लासियो मॉल और एमार गोमती ग्रीन्स सोसाइटी तक पानी पहुंच रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी फैजुल्लागंज और इटौंजा में देखने को मिल रही है। बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज, बीकेटी में युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी विशाख जी. और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने घुटनों भर पानी में उतरकर और नावों के जरिए बरावन कला, सैथा, जेहटा जैसे क्षेत्रों का जायजा लिया। गर्भवती महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा 10 अतिरिक्त नावों की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने औ...