नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- Lucknow Flood : यूपी की राजधानी लखनऊ में बाढ़ से हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। बाढ़ का कहर जारी है। यहां इटौंजा क्षेत्र के लासा गांव में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। 6 दोस्त बाढ़ के पानी में डूब गए। इसमें 5 दोस्तों को तो सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन युवक विमल की मौत हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद प्रशासन ने उसका शव बरामद किया। उधर, गोमती का जलस्तर बढ़ने से मड़ियांव, घैला, फैजुल्लागंज, दौलतगंज और गोमती नगर विस्तार के निचले इलाकों में भारी जलभराव से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। फैजुल्लागंज, मल्लाही टोला और आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों में गोमती का पानी सिर्फ घरों में नहीं घुसा, बल्कि हजारों परिवारों की बरसों की मेहनत और सपनों को भी बहा ले गया। हालात ऐसे हैं कि एक लाख से अधिक आबादी पलायन क...