लखनऊ में बाइक चालान से गुस्साए लाइनमैन, थाने और पुलिस चौकियों की बिजली काटी
नगराम (लखनऊ) संवाददाता, जुलाई 28 -- राजधानी लखनऊ में हेलमेट न पहनने पर एक संविदा बिजलीकर्मी का चालान काटे जाने से गुस्साए कर्मचारियों ने नगराम थाना और दो पुलिस चौकियों की बिजली आपूर्ति ही ठप कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। चालान काटने वाले दारोगा को फटकार लगी और चालान वापस करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद देर रात दूसरी टीम भेजकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। लेसा के समेसी उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी अमरेंद्र, दीपक और शत्रोघन लाल सोमवार शाम करीब छह बजे बाइक से नगराम-निगोहा मार्ग पर हाईटेंशन लाइन की पेट्रोलिंग के लिए निकले थे। समेसी इंदिरा नहर पुल के पास चेकिंग कर रहे दरोगा अनुज भाटी ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे कर्मचारी का छह हजार रुपये का भारी-भरकम चालान काट दिया। चालान कटने से आक्रोशित बिजली कर्मचारियों ने तुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.