लखनऊ में बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा; तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश भी
नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- Lucknow Weather:यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। सुबह से चिलचिलाती, धूप, उमस और गर्मी झेल रहे शहर के लोगों को दोपहर बाद अचानक छाए बादलों ने राहत की सौगात दी। लखनऊ में अचानक अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज आंधी चलने लगी है। इसके साथ ही कुछ देर में जोरदार बारिश शुरू हो गई। मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। दरअसल, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था। शहर के अधिकांश हिस्सों में घने काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ पहले बूंदाबांदी उसके बाद बारिश शुरू हो गई। एयरपोर्ट वेदर के अनुसार हवा की गति 25 से 38 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई। हालांकि बारिश के आंकड़े शाम 5:30 बजे के बाद ही जारी हो पाएंगे। बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.