संवाददाता, फरवरी 6 -- लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके के सोहावा गांव में कार सवारों ने अपर प्राइमरी स्कूल के बच्चों को टॉफी देने के बहाने अगवा करने का प्रयास किया। कार सवारों ने जबरदस्ती की तो बच्चे सड़क किनारे साइकिल छोड़ भाग निकले। करीब एक किमी भागते हुए गांव पहुंचे बच्चों ने घर वालों को जानकारी दी। जब गांव वाले लाठी डंडा लेकर पहुंचे तो बदमाश खेतों के रास्ते कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार जब्त कर जांच की तो पता चला कि 11 दिन पहले सुशांत गोल्फ सिटी से चोरी की गई थी। दहशत में बच्चों ने स्कूल छोड़ दिया है। सोहावा गांव के छह छात्र तथा चार छात्राएं बुधवार को साइकिल से अपर प्राइमरी स्कूल जैतीखेड़ा जा रहे थे। सभी कक्षा छह से आठवीं के हैं। बच्चे गांव से करीब एक किमी नहर पटरी रोड़ पर पहुंचे तो एक कार नहर पटरी पर खड़ी थी। तीस-पैंतीस साल के दो युवक क...