लखनऊ, अप्रैल 14 -- डीएम ने जानकीपुरम स्थित निजी स्कूल के नए सत्र में बच्चों की 30 फीसदी फीस बढ़ाने के मामले की जांच के लिये कमेटी बनायी है। फीस बढ़ाने से भड़के अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल के गेट पर प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने डीआईओएस कार्यालय की वेबसाइट पर शिकायत की थी। मंगलवार को स्कूल के 30 फीसदी फीस बढ़ाने जाने की प्रकाशित खबर का डीएम विशाख जी ने संज्ञान लिया। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर की अध्यक्षता में कमेटी बनायी है। कमेटी स्कूल जाकर प्रबंधन के बयान लेगी। साथ ही अभिभावकों से मिलकर उनका भी पक्ष लेगी। अभिभावकों ने नए सत्र में फीस बढ़ाने जाने के विरोध में सोमवार को स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन किया था। यह भी पढ़ें- लखनऊ में ज्यादा फीस बढ़ाने वाले 10 से अधिक स्कूलों की जांच अभिभावकों ने प्रेप, पहली, दूसरी व तीसरी कक्षा में 800 रुपये से अधिक फीस...