लखनऊ में प्लाट खरीदने वालों के लिए एक और मौका, एलडीए के 4000 और भूखंडों की बुकिंग खुलेगी
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरुण विहार योजना में भूखंड खरीदने के इच्छुक लोगों को जल्द एक और मौका मिलने जा रहा है। योजना में 4000 अतिरिक्त भूखंडों की बुकिंग खोलने की तैयारी है। इसके लिए दो और सेक्टरों में पंजीकरण शुरू करने का प्रस्ताव रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) को भेजा गया है। रेरा से मंजूरी मिलते ही इन सेक्टरों के भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा। इससे अधिक लोगों के लिए योजना में भूखंड पाने का रास्ता खुलेगा।दो सेक्टरों में पहले से चल रहा पंजीकरण वरुण विहार योजना के तहत फिलहाल दो सेक्टरों में भूखंडों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। योजना को लेकर लोगों में खासा रुझान देखने को मिल रहा है। अब तक 23,549 लोग योजना का विजिट कर चुके हैं। इनमें से 11,800 लोगों ने बुकलेट खरीदी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.