प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 33वें स्थापना दिवस पर लखनऊ के बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित स्वदेशी व्यापारी कुंभ में प्रयागराज के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी एकजुटता दिखाई।महानगर अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के व्यापारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। कहा कि व्यापारियों की मांगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखकर समाधान कराया जाएगा। प्रयागराज से लालू मित्तल, राजेंद्र केसरवानी, अजय जायसवाल, राजकुमार केसरवानी और उमाशंकर केसरी समेत अन्य व्यापारी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- स्वदेशी व्यापारी कुंभ में गूंजी व्यापारियों की आवाज, हजारों ने दिखाई ए...