लखीमपुरखीरी, सितम्बर 17 -- लखीमपुर। पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए 25 सितम्बर को इको गार्डन लखनऊ में पेंशन महारैली का आयोजन प्रस्तावित है। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित अटेवा की बैठक में रैली को लेकर रणनीति और तैयारियों पर मंथन किया गया। जिला संयोजक ने कहा कि अटेवा लखीमपुर इकाई पेंशन महारैली की तैयारियों में जुटी है। उन्होंने सभी ब्लॉक व तहसील स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि महारैली में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा। जिला महामंत्री मनोज वर्मा ने संचालन करते हुए संगठन की एकता और संघर्ष की निरंतरता पर बल दिया। कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, प्रवक्ता डॉ. कमल किशोर मौर्य, जिला संयोजिका नीलम राज तथा सिंचाई संघ अध्यक्ष रहीश पाल ने भी ओपीएस बहाली की मांग को मजबूती से उठाया और...