लखनऊ, अप्रैल 13 -- नोट : फोटो है - रीजनल पासपोर्ट अधिकारी को भेजा गया धमकी भरा ईमेल- दो घंटे तक बीडीएस, डाग स्क्वायड के साथ पुलिस ने की चेकिंगलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।राजधानी के गोमतीनगर में लोहिया पथ किनारे स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को सोमवार दोपहर फिर साइनाइड भरे सिलेंडर से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा ई-मेल रीजनल पासपोर्ट अफसर की आधिकारिक आईडी पर सुबह 11:15 बजे आया। मेल में लिखा था कि पूरे परिसर में 19 स्थानों पर साइनाइड से भरे सिलेंडर रखे गए हैं। दोपहर सवा एक बजे ताबड़तोड़ धमाके किए जाएंगे, बचा सकते हो तो बचा लो।पुलिस कंट्रोल रूम को यह सूचना मिलते ही गोमतीनगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ा देंगे...पीलीभीत, बदायूं समेत ...