लखनऊ, अप्रैल 15 -- बंथरा इलाके में आंबेडकर प्रतिमा पर पहले माल्यर्पण करने को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत और उनके समर्थकों का स्थल की देखरेख करने वाले अभिषेक प्रियदर्शी के लोगों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पथराव हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। आरोप है कि दोनों पक्षों ने हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने चेयरमैन प्रतिनिधि व बेटे रंजीत रावत और उनके समर्थकों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, अभिषेक प्रियदर्शी और उनके समर्थकों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों से पुलिस ने सात हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- बाकेगंज में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित आनंद ने चौकी प्रभारी विपिन कुमार को निलंबित कर दिया। अन्य पुलिस...