नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन की एक बड़ी सुविधा जल्द साकार होगी। हरौनी और भटगवां पाण्डेय के बीच हुलासखेड़ा के सामने सई नदी पर दो लेन पुल के निर्माण के लिए शासन स्तर पर सहमति मिल चुकी है। करीब 19.94 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की कुल लंबाई 1571.23 मीटर प्रस्तावित है, जिसमें सई नदी के ऊपर पुल का मुख्य हिस्सा 90 मीटर लंबा होगा। पुल के बन जाने से कई क्षेत्रों की दूरी कम होगी। क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या को देखते हुए पुल निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन के निर्देश पर सेतु निगम ने निर्माण का खाका तैयार कर अनुमोदन के लिए शासन को भेजा था। पुल निर्माण के प्रस्ताव पर 26 अगस्त को शासन ने अपनी सहमति जता दी है। ...