लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ,संवाददाता। लखनऊ पुलिस ने नकली सिगरेट की सप्लाई करने वाले एक सक्रिय गिरोह का खुलासा किया है। क्राइम ब्रांच और पारा थाना पुलिस की टीम ने पारा क्षेत्र के जीरो प्वाइंट के पास संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपये कीमत की नकली सिगरेट बरामद की। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गणेशपुरा निवासी दो आरोपियों,शादाब अली (30)और शोएब अली (32) को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों एक संगठित तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हैं, जो दिल्ली सहित कई राज्यों से नकली सिगरेट लाकर उत्तर प्रदेश, बिहार और आसपास के इलाकों में खपाता था। शनिवार शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामान ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देश पर डीसीपी (क्राइम)अ...