लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा 16 एवं 17 फरवरी को लखनऊ के गोमती नगर स्थित एक़ होटल में दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला-सह-प्री-ईसी बैठक आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश सहित लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार एवं झारखंड के अधिकारी भाग लेंगे। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना एवं आरएसईटीआई के आगामी चरण को प्रभावी रूप से लागू करने की रणनीति तैयार करना है। इसमें वर्ष 2026 की वार्षिक कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कौशल प्रशिक्षण के लक्ष्यों का निर्धारण किया जाएगा तथा ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जोड़ने के प्रभावी मॉडल पर विचार-विमर्श होगा।...