लखनऊ, नवम्बर 19 -- मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। पहाड़ों से आ रही पछुआ ने पहले आंशिक शीत लहर की स्थिति बनाई। अब हवा का रुख बंगाल की खाड़ी से पश्चिम की ओर, यानी पुरवा हो गया। ऐसे में रात के तापमान में हल्की बढ़त जारी है। यह स्थिति दो से तीन दिन तक रहेगी। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन पूर्व यह 11.2 डिग्री तक आ गया था। इसकी वजह वायुमंडल में बड़े स्तर पर हुई हलचल है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार एक विपरीत चक्रवाती स्थिति ने हवा का रुख बदल दिया है। पछुआ कमजोर पड़ गई है। फिलहाल शनिवार तक यही स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद पुरवा कमजोर होगी और फिर से पछुआ प्रभावी हो जाएगी। ऐसे में तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आएगी। बावजूद इसके वह स्थिति नहीं होगी तो तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.