लखनऊ में दिव्यांग शिक्षकों का बेड़ियां पहनकर प्रदर्शन, गांधी प्रतिमा पर शुरू किया आमरण अनशन
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में दिव्यांग शिक्षकों ने विरोध जताया है। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात दिव्यांग शिक्षकों की अंतरजनपदीय स्थानांतरण सूची जारी न होने से नाराज दिव्यांग महागठबंधन उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में सोमवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार हाथ-पैर में बेड़ियां पहनकर और तिरंगा लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए। संगठन ने कहा कि दिव्यांग, असाध्य रोग से पीड़ित और दिव्यांग दंपति शिक्षकों की तबादल सूची जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। समर्थन में दर्जनों दिव्यांग शिक्षक आ गए। सभी नारेबाजी कर जल्द तबादला सूची जारी किये जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस भी आ पहुंचीं। महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि शासन ने चार जून को अंतरजनपदीय तबादले का शासना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.