लखनऊ, अप्रैल 7 -- तीन जोन में बंटी राजधानी, पोस्टमार्टम में चूक की आशंका होगी कम -केजीएमयू, लोहिया व पीजीआई में होगी व्यवस्थालखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।लखनऊ में पोस्टमार्टम व्यवस्था को बेहतर और विवाद रहित बनाने के लिए प्रशासन ने नई योजना तैयार की है। इसके तहत राजधानी को थानों के आधार पर तीन जोन में बांटा जाएगा। प्रत्येक जोन में अलग-अलग संस्थानों में पोस्टमार्टम की व्यवस्था की जाएगी, जिससे कार्य का दबाव कम होने के साथ पारदर्शिता भी बढ़ेगी।वर्तमान में पोस्टमार्टम की पूरी व्यवस्था केवल केजीएमयू में संचालित हो रही है। जहां प्रतिदिन 25 से अधिक शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बढ़ते दबाव को देखते हुए अब इस व्यवस्था का विस्तार किया जा रहा है। केजीएमयू के अलावा लोहिया संस्थान और पीजीआई में भी पोस्टमार्टम शुरू किए जाएंगे। लोहिया संस्थान में अप्रैल ...