लखनऊ, दिसम्बर 3 -- चिनहट में मटियारी चौराहे पर स्थित नरेंद्र अवस्थी के तीन मंजिला मकान के बेसमेंट में स्थित किराना और भूतल पर मिठाई की दुकान में मंगलवार देर रात करीब पौने 12 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मकान में दूसरे तल पर एक वृद्ध और युवक फंस गया। दमकल और पुलिस कर्मियों ने दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर दोनों को सुरक्षित निकाला। इस बीच आग की तपिश से मिठाई की दुकान में रखे गैस सिलेंडर और रिफाइंड के केन ताबड़तोड़ धमाकों के साथ फट गए। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। मोहल्ले वालों ने बताया कि नरेंद्र अवस्थी तीन भाई हैं। तीनों मकान के एक-एक तल पर रहते हैं। बेसमेंट में उनकी अवस्थी किराना स्टोर और भूतल पर मिठाई की दुकान है। रात में परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में गए थे। दूसरे तल पर एक बुजुर्ग और उनके पौत्र थे। इस ब...