लखनऊ में तीन दिन 800 तरह के आम खाने का मौका, सीएम योगी करेंगे मैंगो फेस्टिवल का उद्घाटन
लखनऊ, जुलाई 2 -- CM Yogi: अगर आप भी आम के शौकीन हैं तो लखनऊ पहुंचिए। यहां 800 तरह के आम खाने का मौका मिलेगा। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन से पांच जुलाई तक उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का आयोजन होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में 07 श्रेणियों और 56 वर्गों में लगभग 800 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को 'जन भवन', लखनऊ में आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उद्यान मंत्री ने बताया कि महोत्सव में मेजबान उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.