लखनऊ, अप्रैल 19 -- मौसम के तापमान में लगातार बढ़त का दौर जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री पहुंच गया। रात के तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई। दिन का तापमान अधिक होने तथा पछुआ हवाओं के चलने के कारण लू जैसी स्थिति बन गई। झुलसा देने वाली गर्मी के चलते दोपहर के वक्त सड़कों पर ट्रैफिक लोड कम दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान में वृद्धि का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक निचले क्षोभ मंडल से आ रही शुष्क पछुआ हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- न्यूनतम पारा भी उछला, रात-दिन छूट रहा पसीना इसके चलते दोपहर के वक्त लू जैसी स्थिति बनी रही। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.