लखनऊ में डेयरी हटाने के विरोध में पथराव; चौकी इंचार्ज का सिर फटा; नगर निगम की गाड़ियां तोड़ी
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 17 -- लखनऊ में अवैध डेयरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान रविवार को पारा क्षेत्र में कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। निगम के कई कर्मचारी घायल हो गए। पथराव में बुद्धेश्वर चौकी इंचार्ज विनय पटेल का भी सिर फट गया। कई सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए। मामले में नगर निगम, और चौकी इंचार्ज की ओर से पारा थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। नगर निगम के पशु कल्याण विभाग द्वारा रविवार को पुलिस बल की मौजूदगी में पारा क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर संचालित डेयरियों को हटाने तथा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही थी। आरोप है कि कार्रवाई का विरोध करते हुए कुछ डेयरी संचालकों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक नगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.