नई दिल्ली, मार्च 10 -- राजधानी लखनऊ में एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। सिसेंडी कस्बा चौकी से कुछ दूरी पर सोमवार रात महिला (48) और उसके 18 साल के नेत्रहीन बेटे की बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने महिला के अर्धनग्न शव को रजाई में लपेट दिया, जबकि बेटे को कमरे में रखे पानी भरे हौद में डुबो दिया। वारदात के बाद बदमाश घर के मुख्य गेट पर बाहर से कुंडा लगाकर भाग निकले। आशंका है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीमें पुलिस ने गठित की हैं। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर देर रात तक पूछताछ जारी थी। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली बसंथ कुमार के मुताबिक महिला के बहनोई निवासी औरंगाबाद खालसा ने पूछताछ में बताया...