लखनऊ, अक्टूबर 9 -- लखनऊ वरिष्ठ संवाददाता। यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को एक बार फिर सनसनीखेज वारदात हुई है। होमगार्ड ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर पुलिस को खुद ही फोन कर वारदात की जानकारी दी और सरेंडर कर दिया है। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और होमगार्ड को हिरासत में ले लिया है। कृष्णानगर के भोला खेड़ा में हुई घटना के पीछे फिलहाल घरेलू विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी और सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर भी साक्ष्य जुटाए गए हैं। मां-बेटी के शवों का पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, कृष्णानगर के कनौसी में एक पेंटर की भी हत्या कर दी...