लखनऊ, दिसम्बर 19 -- काकोरी इलाके में आउटर रिंग रोड उदितखेड़ा अंडर पास के नजदीक शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार विनोद यादव (55) को कुचल दिया। बाइक सवार ट्रक के नीचे फंसकर करीब 20 मीटर टक घिसटता रहा और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विनोद यादव दुलागंज के रहने वाते थे और राजमिस्त्री का काम करते थे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से बाजार जा रहे थे। इस बीच उदित खेड़ा अंडर पास के नजदीक पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विनोद बाइक समेत ट्रक के अगले हिस्से में नीचे फंस गए। भागने के चक्कर में चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। विनोद ट्रक के नीचे फंसकर करीब 20 मिनट तक घिसटते रहे। राहगीर दौड़े तो चालक ट्रक छोड़कर केबिन से कूदा और भाग नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.