मुजफ्फर नगर, जून 9 -- मुजफ्फरनगर विकास भवन में कार्यरत पीडी दिग्विजय नाथ तिवारी के द्वारा लखनऊ में ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय में योगदान नहीं किया गया है। जबकि विशेष सचिव रजनीश चन्द्र ने एक जून को आदेश जारी करते हुए पीडी को स्वत: कार्यमुक्त कर लखनऊ में ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय में सम्बद्ध किया था। लखनऊ कार्यालय में ज्वाइन न करने पर आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने दिग्विजय नाथ तिवारी के प्रति कडी नाराजगी जताई। वहीं पत्र जारी करते हुए दो दिन के अंदर जवाब मांगा है।जनपद मुजफ्फरनगर में डीआरडीए परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत दिग्विजय नाथ तिवारी पहले से ही काफी चर्चाओं में है। उनके पास पीडी के साथ डीडीओ और डीसी मनरेगा का भी अतिरिक्त चार्ज है। पूर्व में उनकी कार्य प्रणाली को लेकर काफी सवाल उठे है। वहीं कुछ ठेकेदारों ने उनके खिलाफ अभी करीब छह ...