लखनऊ, मार्च 31 -- UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने राजधानी के 25 ब्लड बैंकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इनमें से सात ब्लड बैंकों में मरीजों की सेहत से खिलवाड़ के सुबूत मिले हैं। मरीजों की जिंदगी से खेल रहे इन ब्लड बैंकों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। चैरिटबल और सोसाइटी के ब्लड बैंकों में एफएसडीए की टीम को खाली ब्लड बैग की गुणवत्ता की कोई जांच नहीं मिली। रैपिड टेस्ट के नाम पर केवल सतही जांच हो रही थी। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि ब्लड बैंकों में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। साथ ही मरीजों को दिया गया खून किसने लिया? खून किसे जारी किया? इसका कोई ठोस रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं था। ऐसी स्थिति में मरीजों के लिए खून पूरी तरह से असुरक्षित साबित हो रहा था। ...