लखनऊ, अप्रैल 2 -- देश के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व जनगणना-2027 के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी विशाख जी. ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विस्तृत समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रगणना ब्लॉकों के निर्धारण और प्रगणकों की नियुक्ति में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लखनऊ जनपद में इस कार्य को कराने के लिए लगभग 16,000 प्रगणक और सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने सभी चार्ज प्रभारियों को सख्त हिदायत दी है कि शनिवार शाम तक अपने-अपने क्षेत्रों के प्रगणना ब्लॉकों के अनुसार प्रगणकों की नियुक्ति सुनिश्चित कर लें। मानक के अनुसार, प्रत्येक 6 प्रगणकों पर 1 सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। इन सभी का पूरा विवरण जनगणना पोर्टल पर अनिवार्य रूप से फ्रीज करने के निर्देश दिए गए हैं। जनगणना कार्य को त्रुटिरहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.