लखनऊ, दिसम्बर 15 -- चौक स्थित ज्योतिबा फुले मल्टीलेवल पार्किंग की बदहाल स्थिति जल्द ही बीते दिनों की बात होगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इसे अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और उपयोगी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने पार्किंग में पाई गईं खामियों को दूर करने के लिए इंजीनियरों को विस्तृत एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के बाद सुधार कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। हिन्दुस्तान ने इस पार्किंग की खामियों के सम्बंध में 14 दिसम्बर को खबर प्रकाशित की थी। हिन्दुस्तान को मुआयने में चौक की ज्योतिबा फुले मल्टीलेवल पार्किंग नगर निगम की कई पार्किंगों की तुलना में बेहतर स्थिति में मिली। इसके बावजूद यहां कई बुनियादी कमियां मौजूद हैं। पार्किंग परिसर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.