वरिष्ठ संवाददाता, जून 20 -- UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निवेश के नाम पर कारोबारियों की रकम लूटने वाले गिरोह से जुड़े होने के आरोपी कमता चौकी प्रभारी रहे मोहित और सीआरपीएफ दरोगा जय प्रकाश और अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे को शुक्रवार रात डकैती की धारा में तरमीम कर दिया गया है। चिनहट पुलिस अब फरार चौकी प्रभारी, दरोगा और अन्य पर इनाम घोषित करने की तैयारी है। दो दिन पहले मोहित का नाम भी मुकदमे में पुलिस ने बढ़ाया था। घटना के खुलासे के बाद से ही दोनों फरार हैं। थाना प्रभारी चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक आरोपी चौकी प्रभारी मोहित मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह 2019 बैच का दरोगा है। पुलिस टीमें मोहित और सीआरपीएफ दरोगा जय प्रकाश की तलाश में दबिश दे रही हैं। चूंकि वारदात में पांच से अधिक लोगों के शामिल होने की अब पुष्टि हो गई है। इस...