प्रयागराज, मार्च 8 -- महिला दिवस पर रविवार को लखनऊ में आयोजित प्रगति आत्म सम्मान से समानता तक कार्यक्रम में प्रयागराज और प्रतापगढ़ की दस छात्राओं ने मेधा का परिचय दिया। छात्राओं ने अपने स्कूल से अपेक्षाएं भी बताई। कस्तूरबा विद्यालय बहादुरपुर की छात्रा संस्कृति यादव, सोरांव की अनामिका, कौंधियारा की खुशबू पटेल, कंपोजिट विद्यालय असरावे खुर्द भगवतपुर से शिवनी ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी पढ़ाई इतनी बढ़िया हो कि पूरे प्रदेश में नाम रोशन करें। प्रयागराज से राष्ट्रीय मेंटर शत्रुंजय शर्मा, रत्ना चौरसिया, किरन मिश्रा, मोनिका देवी, संतोष कुमार तिवारी के साथ प्रतापगढ़ के नोडल आशुतोष निर्मल भी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...