नई दिल्ली, जून 17 -- Lucknow LDA Residential Scheme: अगर आप राजधानी लखनऊ में घर या प्लॉट लेने को सोच रहे हैं या तैयारी में हैं तो आपके के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण(एलडीए) अपनी दो मेगा परियोजनाएं लांच करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को इन दोनों योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ कर सकते हैं। एलडीए की वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं के लिए जमीन की दरें तय कर दी गई हैं। वरुण विहार में भूखंड 3000 रुपये प्रति वर्गफुट और नैमिष नगर में 3200 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से भूखंड उपलब्ध होंगे।72 से 450 वर्गमीटर तक के भूखंड एलडीए दोनों योजनाओं के दो-दो सेक्टरों में कुल 3100 से अधिक आवासीय भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोलेगा। भूखंडों का आकार 72 वर्गमीटर से लेकर 450 वर्गमीटर तक होगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने लॉन्चिंग...