लखनऊ में गिरे ओले, बेमोसम बारिश से पारा धड़ाम
लखनऊ, अप्रैल 8 -- पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में लगातार दूसरे दिन तेज हवा के साथ बारिश हुई। देर शाम कई जगह ओले भी गिरे। नम और हल्की ठंडी हवा से दिन का तापमान बुधवार को धड़ाम हो गया। यह सामान्य से 10.2 डिग्री कम 27.0 दर्ज किया गया। इसके पूर्व पिछले वर्ष 10 अप्रैल को अधिकत तापमान 25.9 दर्ज किया गया था जो 42 साल में सबसे कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से मामूली रूप से कम 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में सुबह से लेकर दोपहर बाद तक बादल छाए रहे और हवा की रफ्तार 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। ऐसे में अधिकतम तापमान ज्यादा ऊपर नहीं जा पाया। तीन बजे के बाद आसमान थोड़ा साफ हुआ और धूप के दर्शन मिले। शाम साढ़े छह बजे तेज हवा के साथ वर्षा शुरू हुई। कुछ देर बाद देर शाम फिर जोरदार वर्षा कई इलाकों में हुई। इस दौरान निगोहां समेत रायबरेली रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.