प्रमुख संवाददाता, जुलाई 11 -- Bulldozer action will take place in Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी है। शहर के अलीगंज के सेक्टर-डी में भूखण्ड संख्या 102 पर बनी जिस बिल्डिंग में आग से 15 युवाओं की मौत हो गई थी, अब उसके ध्वस्तीकरण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के विहित प्राधिकारी अतुल कुमार ने शुक्रवार को ध्वस्तीकरण का आदेश जारी कर दिया। बिल्डिंग के मालिक को इसे स्वयं गिराने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है। उक्त अवधि में निर्माण नहीं तोड़ने पर प्राधिकरण इसे स्वयं गिराएगा। इसके बाद ध्वस्तीकरण में होने वाला समस्त खर्च मालिक से वसूला जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने शुक्रवार की शाम को टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की नोटिस चस्पा कर दी। लखनऊ विकास प्राधिकरण...