लखनऊ, दिसम्बर 23 -- राजधानी में सुबह मध्यम कोहरा रहा फिर हल्की धूप निकल आई। इसके बावजूद गलन ने दिन भर शहर के लोगों को ठिठुरने को मजबूर किया। दिन में तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे रहा। यह 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बर्फीली हवा का मंगलवार को भी पारे पर पहरा रहा। भले ही सतही स्तर पर कोहरा ज्यादा नहीं रहा लेकिन हवा में ऊपरी स्तर पर यह घना रहा। यही वजह थी कि धूप लगभग बेअसर रही। धूप की गुनगुनाहट का लुत्फ लेने के लिए पार्क, बालकनी या छत पर निकलने वालों को सर्द हवा ने कुछ देर बाद ही वापस लौटने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से थोड़ा असर पड़ेगा। रात और दिन के तापमान में बुधवार को एक से दो डिग्री की बढ़त हो सकती है। पिछले एक सप्ताह से बढ़ी गलन की वजह से लोग ...