नई दिल्ली, जुलाई 15 -- यूपी के लखनऊ में मवैया रेलवे क्रॉसिंग (मिल रोड) के आसपास नालों और रेलवे की जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को रेलवे प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। लोको के प्रवर्तन अधिकारियों, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर से नाले किनारे बने 200 से अधिक अस्थाई और पक्की दुकानें व मकान ध्वस्त करा दिए गए। पूरी कार्रवाई की आरपीएफ ने वीडियोग्राफी भी कराई। सुबह करीब 10 बजे अधिकारी बुलडोजर के साथ मवैया क्रॉसिंग पहुंचे। यहां से अभियान की शुरुआत तिवारी होटल के पास नाले किनारे सरकारी जमीन से की गई। कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ब्रिज के नीचे, मछली मंडी और रेलवे क्रॉसिंग के आसपास रेलवे की भूमि पर किए गए कब्जों को हटाया गया। अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान सैकड़ों वर्गमीट...