लखनऊ, सितम्बर 23 -- लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में जबरैला पुल के पास मंगलवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सई नदी में तीन युवक डूब गए। मौके पर मौजूद भीड़ और पुलिस वाले भी वीडियो बनाते रहे और तीनों डूब गए। इस दौरान वहां खड़े पुलिस कर्मी अधिकारियों को फोन कर सामने डूब रहे युवकों की जानकारी देते रहे। युवकों के डूबने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर सूचना के बाद भी एसडीआरएफ देर से पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। पुलिस ने उनकी नोकझोंक भी हो गई। एसडीआरएफ के गोताखोर रात तक शव की खोजबीन करते रहे पर युवकों का कुछ पता नहीं चला। सिसेंडी कस्बे में मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले। कोरियानी मोहल्ले से भी सैकड़ो लोग मूर्ति विसर्जन के लिए उन्नाव जिले के बार्डर पर जबरैला पुल के पास पहुंचे थे। आठ- दस...