लखनऊ, जनवरी 27 -- नगर निगम सदन की करीब पांच माह बाद हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। पार्षदों के हंगामें के बीच सदन की बैठक बार-बार स्थगित की गई। देर शाम तक चली बैठक में लिए गए फैसलों से जनता पर बोझ बढ़ गया है। नर्सिंग होम, हॉस्पिटल, पैथोलॉजी, रेस्तरां और कैफे का लाइसेंस शुल्क बढ़ा दिया गया है। इससे निजी अस्पताल में इलाज से लेकर होटल में खाने तक की पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। साथ ही सदन में सर्वसम्मति से कल्याण मंडप के किराये में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। पहले इसे 50 फीसदी करने का प्रस्ताव था लेकिन पार्षदों के भारी विरोध को देखते हुए 10 फीसदी कम कर दिया गया। अब गरीब व आम लोगों के लिए नगर निगम के कल्याण मंडप में किसी भी तरह के कार्यक्रम कराने के लिए बढ़े हुए दरों से किराया देना होगा। इसी के साथ झूलेलाल वाटिका...