नई दिल्ली, फरवरी 6 -- यूपी के नगीना सांसद चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं का गुस्सा गुरुवारं को लखनऊ नगर निगम मुख्यालय पर फूट पड़ा। जोन-6 के अधिकारियों द्वारा पार्टी की होर्डिंग तोड़े जाने और उन्हें कूड़े में फेंके जाने के विरोध में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचे। हाथों में नारे और चेहरे पर आक्रोश लिए कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन पर पक्षपात और अपमानजनक रवैये का आरोप लगाया। नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मेयर की गाड़ी के आगे बैठ गए। मेयर सुषमा खर्कवाल की गाड़ी रोक ली। जिलाध्यक्ष अजय भारती ने आरोप लगाया कि नगर निगम जोन-6 के अधिकारियों ने आज़ाद समाज पार्टी की होर्डिंग उखाड़कर फेंक दीं। उन्होंने कहा कि इन होर्डिंग्स पर महापुरुषों और बहुजन समाज के नेताओं के चित्र लगे थे, जिनमें भारत रत्न डॉ...