नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ के अलीगंज की चिकन कारोबारी के बेटे और आंगन कैफे मालिक शिवा शर्मा की हजरतगंज के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में पिटाई के बाद चौथे तल से फेंककर हत्या कर दी गई। यह आरोप लगाते हुए मृतक की मां ने हजरतगंज थाने में मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे, आदिल और ड्राइवर समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, डॉक्टरों की टीम के पैनल ने शिवा का पोस्टमार्टम किया है। पीएम में अत्यधिक रक्त स्राव से मौत की पुष्टि हुई है। गिरने से हाथ और पैर की हड्डियां और पसलियां टूट गई। सिर फटा और आंतरिक रक्तस्राव हुआ। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक शिवा का शव अर्द्धनग्न हालत में मिला था। सभी आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हैं। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि अलीगंज सेक्टर एफ निवासी ...