लखनऊ, जनवरी 2 -- हाउस टैक्स जमा करने के लिए नगर निगम कार्यालय तीन और चार जनवरी को भी खुला रहेगा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि शनिवार-रविवार को अवकाश के बावजूद सभी जोनल कार्यालय और कर काउंटर खुलेंगे। इन दिनों प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक गृहकर व जलकर से जुड़े कार्य होंगे। कर निर्धारण, संशोधन, आपत्तियों का निस्तारण और कर जमा की सुविधा दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...