लखनऊ, दिसम्बर 24 -- राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर गुरुवार को आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के कारण किसान पथ से छंदोईया की तरफ वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यह प्रतिबंध 24 दिसंबर की रात 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। इस अवधि में अन्य मार्गों पर रूट डायवर्जट किया गया। आपात स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। -मलिहाबाद चौराहा से बाजनगर किसानपथ/छंदोईया की तरफ यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस रूट के वाहन जीरो प्वाइंट मोहान रोड होकर जाएंगे। मुंजासा तिराहा से बाजनगर किसानपथ/छंदोईया की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। ये भी जीरो प्वाइंट मोहान रोड होकर जाएंगे। बाजनगर किसानपथ अण्डरपास से छंदोईया बाईपास तिराहा की तरफ भारी/बड़े/कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये बाजनगर, किसानपथ अण्डरपास से किसानपथ होकर जाएंगे। कसमण्डी (हमस...