लखनऊ, मार्च 20 -- कर्ज से परेशान होकर बंथरा इलाके के नींवा गांव निवासी 55 वर्षीय होटल संचालक रूप नारायण चौरसिया ने पत्नी तारावती (50) और बेटे संदीप (30) के साथ जहर खा लिया। पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि रूप नारायण की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्होंने एक फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था। अदायगी न होने से कंपनी के कर्मी उन पर दबाव बना रहे थे। तीन दिन पूर्व ही घर पर रिकवरी नोटिस भी चस्पा किया गया था। पुलिस को दीवार पर फटा हुआ नोटिस चस्पा मिला है। रूप नारायण चौरसिया का कटी बगिया में चाय का होटल है। इसका काम उनका बेटा संदीप भी देखता था। रूप नारायण के छोटे बेटे कुलदीप के मुताबिक गुरुवार रात पापा और भाई होटल से लौटने के बाद अंदर चले गए। वह बाहर बरामदे में सोया था। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे आंख खुली और अंदर गया तो कमरे में मां और भाई अचे...