नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- यूपी राजधानी लखनऊ में आवासीय प्लाट का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशख़बरी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण एक बार फिर अपनी महत्वाकांक्षी अनंत नगर आवासीय योजना में 1487 नए विकसित भूखंडों का पंजीकरण खोलने जा रहा है। इन सभी भूखंडों का यूपी रेरा में पंजीकरण भी पूर्ण हो चुका है। अभियंत्रण खंड-3 द्वारा तैयार प्रस्ताव संपत्ति विभाग को भेज दिया गया है, जिसके अनुसार जल्द ही इन भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि इन तीनों सेक्टरों में विकसित लगभग डेढ़ हजार भूखंडों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एलडीए अनंत नगर योजना के सेक्टर-1 में कुल 617 भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू करने जा रहा है। इस सेक्टर में विभिन्न आकारों के प्लॉट उपलब्ध होंगे। सेक्टर एक में इस तरह विकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.