नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी की राजधानी लखनऊ में एलडीए की आवासीय योजनाओं में प्लाट खरीदने के नियमों में बदलाव की तैयारी है। अब एक व्यक्ति या परिवार को एक की जगह दो भूखंड खरीदने की छूट देने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण एलडीए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखने जा रहा है। प्रस्ताव पास होने पर एक ही परिवार के नाम दो भूखंड आवंटित होने पर भी आवंटन निरस्त नहीं किया जाएगा। दूसरा भूखंड लेने पर निरस्त हो जाता था आवंटन : अभी तक एलडीए की योजनाओं में एक व्यक्ति या परिवार को केवल एक भूखंड खरीदने की अनुमति है। यदि किसी व्यक्ति या परिवार के नाम दूसरा भूखंड आवंटित हो जाता है तो जानकारी होते ही नियमानुसार उसका आवंटन निरस्त कर दिया जाता है। पंजीकरण राशि जब्त हो जाती है। पूर्व में ऐसे कई मामलों में आवंटन निरस्त भी किए जा ...