लखनऊ, मार्च 21 -- राजधानी लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज बड़े ही अकीदत और शांति के साथ अदा की गई। सुबह से ही हजारों की संख्या में नमाजी ईदगाह पहुंचने लगे थे। नमाज के बाद सभी ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और विश्व शांति की दुआ की। नमाज से पहले इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने लोगों से अपील की कि वे सड़कों पर नमाज अदा न करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार भाईचारे, मोहब्बत और अनुशासन का संदेश देता है, इसलिए सभी को इसे जिम्मेदारी के साथ मनाना चाहिए।एक मंच पर अखिलेश यादव-दिनेश शर्मा और अजय राय इस मौके पर सियासी एकता की भी खास तस्वीर देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और बीजेपी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.