लखनऊ, अप्रैल 27 -- राजधानी लखनऊ में प्लाट खरीदने का एक बार फिर मौका आया है। विकास प्राधिकरण (LDA) ने मोहान रोड पर स्थित अपनी महत्वाकांक्षी 'अनंत नगर' योजना के चौथे चरण का रास्ता साफ कर दिया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के आदेश के बाद कल यानी 28 अप्रैल से 498 नए भूखंडों के लिए पंजीकरण पोर्टल लाइव हो जाएगा। यह योजना उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है जो राजधानी के सबसे आधुनिक और नियोजित इलाके में अपना आशियाना बनाना चाहते हैं। तीन अलग श्रेणियों में उपलब्ध हैं भूखंड इस चरण में कुल 498 भूखंडों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है, ताकि मध्यम और उच्च आय वर्ग के लोग अपनी जरूरत के अनुसार आवेदन कर सकें: 288 वर्गमीटर: 155 भूखंड 200 वर्गमीटर: 178 भूखंड 162 वर्गमीटर: 165 भूखंड ये भूखंड मुख्य रूप से आलोक खण्ड (493), आदर्श खण्ड (04) और आकाश खण्ड (01) ...