लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ एक बार फिर धूम-धड़ाके और चौके-छक्कों की रोमांचक बारिश के लिए पूरी तरह तैयार है। दूधिया रोशनी में डूबे इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मैचों का कारवां बुधवार से शुरू हो रहा है। यहां पर खेले जाने वाले सात मुकाबलों के लिए क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है। पहले मुकाबले के लिये विश्व स्तरीय इकाना स्टेडियम को जहां दुल्हन की तरह सजाया गया है, जहां 50 हजार दर्शकों के सामने हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जायेगा। दर्शकों को इस मुकाबले का इंतजार किस बेसब्री से है, इसका अंदाजा टिकटों की बिक्री से लगाया जा सकता है। पहले मुकाबले के लिए 80 प्रतिशत टिकटों की बिक्री हो चुकी है। मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, ऐसे में बुधवार दोपहर तक सभी टिकट बिकने की उम्मीद है। स्टेडियम में पहला शो हाउसफुल होने को है। लखनऊ के लोग अपनी ...