बागपत, जुलाई 3 -- चांदीनगर। लखनऊ में दो से पांच जुलाई तक आयोजित आम प्रदर्शनी में रटौल आम को लेकर बागपत के आम उत्पादक लखनऊ पहुंच गए है। पिछले वर्ष भी रटौल आम नें प्रथम स्थान प्राप्त किया था। लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में देश और प्रदेश से आम उत्पादक अपने आमों को लेकर प्रदर्शनी में शामिल होंगे। बागपत के रटौल निवासी हबीब खान भी रटौल, मखसूस व हाथी झुल आमों को लेकर लखनऊ आम महोत्सव में पहुंच अपना स्टाल लगा लिया है। पिछले वर्ष रटौल आम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। यह भी पढ़ें- लखनऊ में तीन दिन 800 तरह के आम खाने का मौका, सीएम योगी करेंगे मैंगो फेस्टिवल का उद्घाटन हबीब खान ने बताया की लखनऊ प्रदर्शनी में रटौल के बारे में जानकारी के लिए लोग उत्सुक है। यह भी पढ़ें- सीएम योगी आज करेंगे ...