लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ में शीतलहर और कोहरे के चलते प्री प्राइमरी से आठवीं तक सभी स्कूलों के बच्चों की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। कक्षा नौ से 12 वीं के विद्यार्थियों के स्कूल पूर्व की तरह खुलेंगे। इनकी कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर तीन बजे के बीच चलेंगी। यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई व सीआईएससीई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। डीएम विशाख जी ने गुरुवार को जारी आदेश में डीआईओएस और बीएसए को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। डीआईओएस राकेश कुमार ने स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि सिर्फ कक्षा नौ से 12 वीं तक के बच्चों की कक्षाएं संचालित करें। स्कूलों में बच्चों को सर्दी से बचाव के सभी इंतजाम मुहैया कराएं। बच्चों को खुले में कतई न बैठाएं। कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर छोटे ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.