आगरा, अप्रैल 19 -- लखनऊ में हुई यूपी स्टेट ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। रविवार को समाप्त हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने सबजूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका फाइट एवं पूमसे स्पर्धा में 18 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक सहित कुल 21 पदक जीतकर आगरा का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि पांचवीं डान ब्लैक बैल्ट व इंटरनेशनल मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर व्यक्तिगत एवं टीम पूमसे स्पर्धा में 2 स्वर्ण पदक जीतते। इसके अलावा आगरा के संतोष कुमार सिंह ने 2 स्वर्ण, एंजल सिंह ने एक स्वर्ण-एक रजत पदक, आरोही गुप्ता ने एक स्वर्ण-एक कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही प्रदीप गौर, पारस कुमार, माधव गौतम, प्रशांत कुशवाह, निहित शर्...